फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में डायलिसिस सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बना डायलिसिस सेंटर शुरू हो गया है। शनिवार को करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने सेंटर का उद्घाटन किया। इसमें आठ मशीनें लगाई गई हैं। अब डायलिसिस कराने के लिए मरीजों को दूसरे जिलों या निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में सीएम ने कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को भी सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सेंटर में मरीजों को सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। यदि डाक्टर अच्छे होंगे और मरीज कम तो ये हमारी सबसे बड़ी प्रगति मानी जाएगी।
विज्ञापन

अमेरिका से आ रहे 15 लाख मास्क और पीपीई किट : सांसद
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रात-दिन सेवाभाव से काम किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की कंपनी द्वारा 1 लाख मास्क दिए गए और 15 लाख मास्क व पीपीई किट समुद्री जहाज द्वारा प्रदेश में आ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने पानीपत की डॉ. हेमा रमन का आभार प्रकट किया। एब्रो कंपनी द्वारा केसीजीएमसी में 250 एमटी का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है, जिस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च आएगा। इसके लिए उन्होंने कंपनी के महाप्रबंधक यशपाल केहरवाल का आभार प्रकट किया।
यह हुए सम्मानित
निदेशक डा. जगदीश दुरेजा, डा. उत्कर्ष, डा. वरूण अरोड़ा, डा. सनप्रीत, स्टाफ नर्स शिल्पा व सरोज दुहन, सफाईकर्मी जगविंद्र व मनोज, चतुर्थ श्रेणी कर्मी संजीव व नरेश सम्मानित हुए।
विज्ञापन

निदेशक ने बताई कोरोना से जंग की तैयारी
केसीजीएमसी के निदेशक डॉ. जगदीश दुरेजा ने बताया कि अब तक 152 लोगों का प्लाज्मा लिया गया है। मेडिकल कॉलेज में 2 से बढ़ाकर 10 आईसीयू हो गए हैं। ब्लैक फंगस के भी 82 मरीज कालेज में दाखिल हैं और मरीजों की सर्जरी भी की जा रही है। तीसरी लहर के लिए मेडिकल कॉलेज में पीआईसीयू के 20 बेड, एनआईसीयू के 14 बेड और वार्ड में 60 बेड लगाए हैं ताकि हम कोरोना को मात दे सकें।
नर्सिंग स्टाफ को नहीं मिला सीएम से मिलने का समय
कार्यक्रम को लेकर स्टाफ नर्स ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना है कि सीएम से उन्हें कालेज प्रबंधन ने नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि यहां नर्सिंग कम वेतन में काम कर रही हैं, हमें रोहतक पीजीआई जितना ग्रेड पे नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें