संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। इंद्री-लाडवा राज्यमार्ग पर खानपुर गांव के पास ट्राले व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे से मार्ग पर जाम लग गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्राले के केबिन व कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक यूपी निवासी यश, कार सवार खेड़ी मानसिंह गांव निवासी हिमांशु और यासमीन घायल हो गए। ट्रक चालक की हालत गंभीर है। तीनों को करनाल निजी अस्पताल में ले जाया गया।
हादसे की सूचना के बाद पहुंची इंद्री थाना पुलिस ने सड़क से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। शुक्रवार रात को एक ट्राला इंद्री की ओर से लाडवा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक कार लाडवा की तरफ से इंद्री की ओर आ रही थी। दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्राला से टकराकर उछलकर खेतों में जा गिरी। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गांव खानपुर के पास ट्राले व कार मे टक्कर हुई। मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। ट्राला को क्रेन की सहायता से हटवा कर यातायात को बहाल कर दिया गया है। संवाद