करनाल। रेलवे रोड के नजदीक एसबीएस स्कूल के सामने से सीआईए तीन ने शनिवार देर रात को नशे के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.8 किलो अफीम बरामद की गई है। उनकी गाड़ी से एक अवैध पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं।
सीआईए तीन प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर रेलवे रोड से साैंकड़ा गांव निवासी अर्शदीप सिंह, बिहार के गया जिला के धमना खपिया गांव के सुरेंद्र प्रसाद और झारखंड के जिला चतरा के टोनाटाइड गांव निवासी दीपक कुमार यादव को काबू किया। तीनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। रविवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके छह दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। संवाद