करनाल। फाइनेंसर बनकर मेरठ रोड पर आरोपियों ने एक गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर 26 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में झज्जर के गांव दुजाना निवासी राजेश ने बताया कि 18 अगस्त को वह शाम पांच बजे गुवाहाटी के लिए सेब भरकर चला था। वह रात को करीब 9:30 बजे मेरठ रोड शुगर मिल के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी के समीप एक सफेद रंग की स्कूटी आकर रुकी। उस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने आते ही कहा कि वह फाइनेंस वाले हैं। वह उनसे बात करने लगा तो दोनों उसकी गाड़ी में चढ़ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट कर उन्होंने उसके साथ छीनाझपटी की और उसका मोबाइल व जेब से 26 हजार रुपये निकाल लिए। संवाद