जिले के तेरह मार्गों को चिह्नित करके उन पर 63 निजी बसों को दौड़ाने की
प्रक्रिया पूरी हो गई है। आरटीए की ओर से इनके ड्रा निकालकर उनको मार्ग दे
दिए हैं। उनके टाइम फिक्स करने की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। निजी
बसाें के बढ़ने से सवारियों को बेहतर सफर मिलेगा।
फिलहाल अधिकतर उन्हीं
मार्गों को परमिट धारकाें ने चुना है जहां पर सवारियों की अधिकता रहती है
और ऑटो, जीप में लटक कर सफर करती हैं। इन बसों के मार्ग पर चलने से छोटे
वाहन तकरीबन बंद हो जाएंगे और सवारियों को टाइम टू टाइम बस मिलती रहेगी।
जिले
के 51 मार्गों पर कुल 182 निजी बसें चलेंगी। जिनमें से 13 मार्गों पर 63
बसों की प्रक्रिया फाइनल हो गई है। आरटीए द्वारा पहले चरण में उन परमिट
धारकाें को चांस दिया गया था जो उन्हीं पर मार्गों पर चलना चाहते हैं। इस
चरण में किसी भी परमिट धारक ने आवेदन नहीं किया।
दूसरे चरण में परमिट
धारकों ने 51 मार्गों में से मनपसंद के मार्गों के लिए आवेदन करना था। इसके
तहत 68 परमिट धारकों ने आवेदन किए। पांच परमिट धारकों में कागजी प्रक्रिया
पूरी नहीं करने के कारण उनके आवेदन को रद्द कर दिया गया है। 28 मई को इनका
ड्रा हुआ और परमिट धारकों को पूरी पारदर्शिता से परमिट अलॉट कर दिए।
अठारह जून तक करें आवेदन
जिले
में 182 निजी बसों को दौड़ाने की प्रक्रिया बेहतर ढंग से चल रही है। करनाल
आरटीए ऑफिस में तीसरे चरण में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस चरण में वहीं परमिट धारक आवेदन करेंगे, जो एक दूसरे जिले में आवेदन
करना चाहते हैं। उन्हें प्रति मार्ग दो हजार रुपये के ड्राफ्ट के साथ आवेदन
करना होगा। इनके आवेदन 18 जून 2014 शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे। इससे आगे
जो मार्ग रह जाएंगे उन पर आमजन से आवेदन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया चौथे
चरण के तहत पूरी होगी।
ड्राइवरों की होगी पूछ
करनाल जिले में 51
मार्गों पर 182 निजी बसें दौड़ने पर रोडवेज से बड़ा बेड़ा हो जाएगा। मौजूदा
समय में रोडवेज के पास 174 बसें हैं, जिनमें से सात से आठ बसें आपातकालीन
के लिए वर्कशॉप में रखना पड़ता है। निजी बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को
भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। ड्राइवरों की पूछ ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे
उनका वेतन भी पहले से बेहतर होगा।
इन मार्गों पर फाइनल बसों की संख्या
- करनाल से जठलाना वाया घीड़-गढ़ीबीरबल गुमथला तीन
- करनाल से रादौर वाया समोरा, इंद्री, लाडवा आठ
- करनाल से मंगलौरा पुल वाया शेखुपुरा, नगला मेघा चौक दो
- नीलोखेड़ी से पेहवा वाया निगदू, कौल, ढांड, बटेड़ी चार
- करनाल से ढांड वाया काछवा, सीतामाई, कौल छह
- करनाल से ब्रास वाया निसिंग दो
- करनाल से असंध वाया चिड़ाओ मोड़, जुंडला, जलमाना बारह
- करनाल से पूंडरी वाया मंजुरा, निसिंग, रसीना दस
- निगदू से करनाल वाया नीलोखेड़ी, तरावड़ी एक
- करनाल से शाहाबाद वाया नीलोखेड़ी, पीपली छह
- असंध से पानीपत वाया सालवन, बल्ला, मूनक पुल कोहंड एक
- असंध से पानीपत वाया सफीदो, मतलोडा दो
- इंद्री से पेहवा वाया भादसो, पीपली, कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर छह