फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जले थाने में खड़े वाहन

Sat, 07 Jun 2014 12:29 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना परिसर में खड़े पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कब्जे में लिए वाहनों में शुक्रवार को करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। वाहनों में लगी आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते वाहनों के टायर व तेल की टंकियां फटने लगीं। इस कारण लोगों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग की लपटों के बीच कुछ लोगों व स्वयंसेवकों ने जलते हुए वाहनों पर रेत और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ वाहनों को खींचकर आग से दूर कर बचाया गया। घटना में कई पेड़ आग की चपेट में आ गए। आगजनी की घटना के बचाव को लेकर सैकड़ों लोग थाना में जमा हो गए। लोगों ने थाना के साथ बने राजकीय स्कूल व साथ वाले मकानों की टंकी से पानी की पाइपों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तुरंत फायरब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई, लेकिन गाड़ी के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। आग से लाखों की कीमत के वाहन राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग पर काबू पाने के बाद एसपी अभिषेक गर्ग, डीएसपी श्याम लाल कौशिक  व फोरेंसिक स्कैन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी कमलेश ने पहुंच मौके का मुआयना किया। उन्होंने इस संबंध में थाना प्रभारी से बातचीत की।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें