प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब समारोह समाप्त होने के बाद वाहन मालिक बाहर पहुंचे तो कारों के टूटे शीशे देखकर उनके होश उड़ गए। गाड़ियों के अंदर रखा सामान गायब मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
करनाल शहर के सेक्टर-8 स्थित एक रिसोर्ट के बाहर खड़ी तीन कारों को चोरों ने निशाना बनाते हुए शीशे तोड़कर और लॉक खोलकर सामान चोरी कर लिया। वारदात रविवार देर रात की है। चोरी की वारदात का पता उस समय चला जब शादी समारोह में शामिल होकर लौटे वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सभी वाहन मालिक सेक्टर-8 स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ियां रिसोर्ट के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर दीं। समारोह के दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, जबकि तीसरी कार का लॉक खोलकर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब समारोह समाप्त होने के बाद वाहन मालिक बाहर पहुंचे तो कारों के टूटे शीशे देखकर उनके होश उड़ गए। गाड़ियों के अंदर रखा सामान गायब मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारी संदीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चोरी की सुनियोजित वारदात प्रतीत हो रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।