फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंड बाजों के साथ निकाली कलशयात्रा

Mon, 23 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
प्राचीन ​शिव मंदिर न्यू चार चमन की ओर से निकली गई कलश यात्रा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवा
विज्ञापन
करनाल। प्राचीन शिव मंदिर न्यू चार चमन की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व रविवार सुबह कलशयात्रा निकाली गई। नगर परिक्रमा करते हुए पालकी ने न्यू चार चमन की मुख्य गलियों से बैंड-बाजों के साथ मुख्य कुंजपुरा रोड से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर में विश्राम लिया। यात्रा में महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर और सिर पर कलश रखकर पालकी के साथ-साथ नगर परिक्रमा की। कथा में प्रवचन करते हुए पंड़ित शिव विलास द्विवेदी वैश्वनवयाचार्य ने वक्ता और श्रौता का अंतर समझाया। उन्होंने लगन तुम से लगा बैठे, जो होगा देखा जायेगा भजन गाया। कथा में मुख्य अतिथि पार्षद मोनिका गर्ग रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें