फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण गुणवत्ता से नहीं हो समझौता : गंगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा किसी भी कार्य का टेंडर ठेकेदार चाहे समान रेट पर ले या न्यूनतम पर, विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। करनाल की 223 सड़कों में से 104 की प्रशासनिक अनुमति मिल गई है, इस पर कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई विकास संगरोहा ने बताया कि महाग्राम योजना के तहत निगदू, बल्ला और कुंजपुरा में चल रहे कार्य तय समय में पूरे कर लिए जाएंगे। इस पर मंत्री ने कहा कि महाग्राम योजना के तहत जो कार्य शुरू कराया जाता है, उसे पूरा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ व जेई फील्ड में रहकर रखंे कार्यों पर निगरानी : मंत्री ने दोनों विभागों के एसडीओ और जेई को निर्देश दिए कि वह विकास कार्य के दौरान फील्ड में रहें और कार्यों व सामग्री की गुणवत्ता की भी समय-समय पर जांच करें। जिन विकास कार्यों की प्रशासनिक अनुमति मिल गई है, उन विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बरसाती पानी की निकासी नहीं है, वहां की समस्या के समाधान के लिए प्रपोजल व एस्टीमेट तैयार करके मुख्यालय भेजें ताकि समय रहते उसकी स्वीकृति मिल सके। मंत्री ने कहा कि जून माह के अंत तक जिन सड़कों के किसी कारणवश पैचवर्क रह गए हैं, उन्हें पूरा करें ताकि कोई दुर्घटना न घटे क्योंकि जान बहुत कीमती है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें दिसंबर माह के अंत तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें