फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखे भव लयो...

Mon, 05 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुपर्व मैनेजमेंट कमेटी की ओर से गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में रविवार को गुरमति समागम का आयोजन किया गया। भाई नरिंद्र सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब ने ‘धन धन तेरी सिखी गुरु बाजा वालेया...’ और ‘तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखे भव लयो’ शबद गाए।
दीवान सजाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर हैंड ग्रंथी ने अरदास करवा कर समागम का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने समागम में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और विश्व कल्याण की कामना की। समागम में गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ‘जय जयकार करे हर सब कोई...’ शबद गाकर गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

बाबा सुखा सिंह की देखरेख में हुए समागम में भाई गुरदित सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब, इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कविसर भाई सुच्चा सिंह डेरा पठाना, भाई गुरसेवक सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा मॉडल टाउन और भाई अमृतपाल सिंह हैंड ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब ने कथा और विचारों के माध्यम से गुरु के इतिहास को संगत के साथ साझा किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा स्टॉप सिलेक्शन के सदस्य कपिल अत्रेजा, चेयरमैन मेघा भंडारी और कुलदीप मक्कड़ ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। गुरुपर्व मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष वरिंद्र सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह सग्गू, उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह नरूला और हरमीत सिंह हैप्पी ने रागियों, प्रचारकों और सेवकों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें