फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ बुधवार को होली की खुशियां मनाने वाले रामनगर के 19 वर्षीय सुमित ने वीरवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस घर में होली की खुशियों के रंग बिखरे थे वहां अगले दिन मातम पसर गया।
परिजनों का आरोप है कि युवक एक लड़की के संपर्क में था, जो उसे लगातार धमकियां दे रही थी। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी महावीर का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुआ सविता ने बताया कि सुमित कुर्सियों की दुकान पर काम करता था। बुधवार को सुमित ने मोहल्ले में सबके साथ होली खेली। किसी को अंदेशा नहीं था कि अगले ही दिन वह ऐसा कदम उठा लेगा। वीरवार को जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने चेक किया तो वह अंदर पंखे से फंदे पर लटका था। उनका कहना है कि सुमित कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह एक लड़की को पसंद करता है लेकिन वह लड़की उसे धमकी दे रही थी। परिजन इसी तनाव को उसकी मौत की वजह मान रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

पिता और माता की पहले ही हो चुकी मौत : बुआ ने बताया कि सुमित के पिता और मां का पहले ही निधन हो चुका था। चार महीने पहले उसकी सौतेली मां और बहन भी उसे छोड़कर अलग रहने लगी थीं। उन्होंने ही सुमित का पालन-पोषण करके उसे बेटे की तरह पाला था। परिवार में अलगाव और अब रिश्ते का दबाव इन सबके बीच वह अंदर ही अंदर घुटता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें