फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेडिकल काॅलेज में पत्नी को नहीं मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सांभली गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार संजय शर्मा ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गंभीर हालत में पत्नी को लेकर पहुंचने के बावजूद तीन घंटे तक उपचार नहीं दिया गया जिसके बाद उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि अब इनकी सिर्फ सेवा कीजिए।
विज्ञापन


संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और तेज कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों की सलाह पर वीरवार सुबह उन्हें करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया। सूबेदार संजय शर्मा का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद पत्नी एंबुलेंस में ही थी लेकिन डॉक्टरों ने न तो जांच की और न ही वार्ड में शिफ्ट किया। करीब तीन घंटे तक हम इंतजार करते रहे। उन्होंने दावा किया कि इलाज से इन्कार करने के बाद वे अपनी पत्नी को पीजीआई रोहतक लेकर रवाना हुए जहां उनका उपचार जारी है। संजय शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक देश की सेवा की है। ऐसे में सरकारी अस्पताल से संवेदनशील व्यवहार और त्वरित इलाज की अपेक्षा थी।
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- गुलशन गर्ग, एमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें