फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिनभर रही मां सरस्वती पूजा की धूम... गूंजे जयकारे

Sun, 25 Jan 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नई सब्जी मंडी में मां शारदे युवा समिति की ओर से आयोजित मां सरस्वती पूजा के दूसरे दिन सुबह हवन में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई। दोपहर को भंडारे के बाद गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा नई सब्जी मंडी से शुरू होकर सदर बाजार, हांसी चौक, शिव काॅलोनी से होते हुई पश्चिमी यमुना नहर पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने मां शारदे की आरती की। प्रतिमा का विसर्जन किया। समिति के प्रधान दलीप महतों ने बताया कि ये उनका 32वां मां सरस्वती पूजन है। सभी ने मिलकर मां शारदे की पूजा की।





कलाकारों ने मुंह से निकाली आग, दर्शकों ने बजाई तालियां

कार्यक्रम के दौरान विशेष झांकियों को निकाला गया। इस दौरान कलाकारों ने मुंह से आग निकालकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। कलाकारों के करतब देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। कलाकारों ने विशाल हनुमान, राम, लक्ष्मण व सीता का स्वरूप धारण करके मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें