फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज रात से बदल सकता है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मौसम पांच दिसंबर तक लगातार खुश्क रहने की संभावना है। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा हो सकता है, रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में आंशिक बदलाव संभावित है।
विज्ञापन

शुक्रवार की अलसुबह हल्का कोहरा दिखा लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। तापमान में भी कोई खास अंतर नहीं आया। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार शनिवार की रात को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण आसमान पर हल्की बादलवाई संभावित है। अभी पांच दिसंबर तक मौसम लगातार खुश्क बने रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें