फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मौसम साफ, फिर भी पटरी पर नहीं लौटी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। उत्तर भारत में रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा, न कोहरा था और न ही दृश्यता में कोई बाधा। इसके बावजूद ट्रेनों की रफ्तार पटरी पर नहीं लौट सकी। स्टेशन पर यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
रविवार को कई प्रमुख ट्रेनें तय समय से काफी देरी से करनाल पहुंचीं। 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग छह-छह घंटे की देरी से पहुंचीं। 12716 सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू करीब ढाई घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे और 12715 सचखंड एक्सप्रेस लगभग दो घंटे लेट रही। 15679 दिल्ली–अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे तथा 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर पाठक ने बताया कि अभी ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। कुछ तकनीकी और परिचालन संबंधी कारणों से देरी हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हालात जल्द सुधरेंगे और यात्रियों को राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें