इंद्री महिला पतंजलि योग समिति मुरादगढ़ की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानि
इंद्री। शहीद उधम सिंह पैलेस में महिला पतंजलि योग समिति मुरादगढ़ ने डाॅ. देवप्रिया के जन्मदिन पर ग्रामीणों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथि इंद्री मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
जिला नागरिक अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रह में सहयोग किया। चेयरमैन पंजोखरा ने कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर सुभाष खेड़ा, योग प्रशिक्षिका नीलम रानी, जयपाल, कमर सिंह, अंकित आदि मौजूद रहे। संवाद