फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णनगरी में तीन दिन गूंजेगी गीता की वाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कर्णनगरी में तीन दिन मनाया जाएगा। तीनों दिन अलग-अलग रूप में गीता की वाणी गूंजेगी। महोत्सव के दौरान जहां 1800 स्कूली विद्यार्थी गीता श्लोकों का उच्चारण करेंगे। वहीं शहर में गीता पर आधारित शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। नौ से 11 दिसंबर तक होने वाले आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
डॉ. मंगल सेन सभागार में होने वाले जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए एडीसी यश जालुका ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। कार्यक्रम के अनुसार, पहले दिन जीओ गीता समिति द्वारा आरती एवं हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परिसर में विभिन्न विभागों और निजी संस्थाओं द्वारा स्थापित किए जाने वाले स्टॉल का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद गीता पर सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन 10 दिसंबर को स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रश्रोत्तरी, पेंटिंग, निबंध, श्लोकों के उच्चारण आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। तीसरे दिन शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत रामलीला मैदान से होगी।
विज्ञापन

इसी दिन करीब 1800 बच्चे श्लोकों का च्चारण करेंगे। यात्रा की वापसी पर पूजा भी की जाएगी। शोभायात्रा में एनजीओ और विभिन्न स्कूलों की झांकियां शामिल की जाएगी। अंतिम दिन 48 कोस की परिधि में आने वाले तीर्थों पर दीपोत्सव किया जाएगा। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी को कलश यात्रा निकालने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान महिलाएं शीश पर कलश धारण करेंगी। शहर की प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए को भी शोभा यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया जाएगा। आयोजन में प्रस्तुतियां पूरी तरह से धार्मिक होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें