फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टीम ने दूसरे दिन भी जांची स्वास्थ्य सुविधाएं

Wed, 01 Jan 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को दूसरे दिन भी इंडियन पब्लिक हेल्थ सिस्टम पंचकूला (आइपीएचएस) की टीम ने निरीक्षण किया। दो सदस्यों की टीम ने पहले ट्रामा सेंटर में जाकर मरीजों से बात की और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने वार्ड में दाखिल मरीजों को हाल जाल जाना वहां की सफाई व्यवस्था जांच, प्रसूति विभाग में भी जाकर जांच की। इस दौरान नागरिक अस्पताल में मिलने वाली कमियों को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए। टीम ने कहा कि वह रिपोर्ट तैयार कर उच्ची अधिकारी को सौंप देंगे। इस दौरान टीम के साथ कार्यवाहक पीएमओ डॉ. बलवान सिंह, डॉ. दीपक गोयल व डॉ. रजनीश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें