संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से वॉलीबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करनाल लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक तथा लड़कियों की टीम ने रजत पदक जीता है। 44वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ वॉलीबॉल चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित हुई थी।
लड़कों की टीम में रमन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। नर्सरी प्रशिक्षक व वॉलीबॉल कोच अश्विनी कुमार ने बताया कि करनाल की महिला टीम में सभी खिलाड़ी पूजा, तमन्ना, मुस्कान, मंजीत, स्मृति, काजल, तनु बीसीआरपी वॉलीबॉल अकादमी चोरकारसा की है।
इस प्रतियोगिता में मंजीत को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। इस उपलब्धि में जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, वॉलीबॉल कोच अश्वनी, भूपेंद्र चौहान की अहम भूमिका रही।
ये लोग बीसीआरपी अकादमी का निरीक्षण करते रहते हैं और बच्चियों को खेल की बारीकियां बताकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं। करनाल में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा वॉलीबॉल महासचिव व भारतीय वॉलीबॉल सह सचिव श्री सूबे सिंह, वॉलीबॉल महासचिव दलबीर संधु, महासचिव मुकेश मौजूद रहे।