फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हड़ताल जारी, होमगार्ड और रोडवेज कर्मियों के भरोसे दमकल

Mon, 13 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सरकार और कर्मचारियों के बीच मांगों पर सहमति न बनने के कारण दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार चौथे दिन रविवार को भी हड़ताल पर रहे। दमकल होमगार्ड और 10 रोडवेज कर्मियों के भरोसे है। रविवार को हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप त्यागी ने कहा कि बढ़ती गर्मी में आग लगने की घटनाओं से गेहूं की फसल या अन्य कोई भी नुकसान होता है तो इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद में आगजनी की घटना के दौरान दो दमकल कर्मचारियों की मौत के बाद जिले के 161 दमकलकर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। सेक्टर-4 स्थित दमकल विभाग परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

हड़ताल के चलते दमकल सेवाओं को बाधित होने से बचाने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। विभाग ने होमगार्ड के 80 जवानों और रोडवेज के 10 चालकों को विभिन्न फायर स्टेशनों पर तैनात किया है। विभाग के अधिकारियों और शेष कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन


जिले में दमकल विभाग के पास कुल 21 फायर गाड़ियां हैं जिनमें से 21 को अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि हड़ताल के बावजूद सेवाएं बाधित नहीं होने दी जाएंगी।

ये हैं प्रमुख मांगें

हड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में फरीदाबाद की घटना में जान गंवाने वाले कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देना, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने सहित विभाग के सभी कर्मचारियों को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देना शामिल है। इसके अलावा, कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें