फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर को बंधक बनाकर डाई के पतीले ले गए चोर

Sat, 15 Mar 2014 11:43 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कंबोपुरा के पास एक स्पिनिंग मिल से नौकर को बंधक बनाकर चोर पीतल के पतीले ले गए। पतीलों की कीमत डेढ़ से पौने दो लाख रुपये बताई जा रही है। मिल के मालिक रविंद्र चावला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना मधुबन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन

रविंद्र चावला ने बताया कि यह वारदात रात तीन बजे हुई। इस घटना की जानकारी उन्हें एक अन्य कर्मचारी ने फोन पर दी। उन्होंने बताया कि स्पिनिंग मिल से आठ पतीले चोरी हुए हैं। नौकर का मोबाइल और बिजली का सामान भी चोर ले गए। चावला ने बताया कि मधुबन पुलिस जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि चोरों की संख्या में चार बताई जा रही है और घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने नौकर की दिनचर्या का पता लगाया था। चावला ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उन लोगों की सूचना दी है, जिन पर उन्हें शक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें