फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से बाइक टकराई, थ्री व्हीलर ने छात्र को कुचला

Sat, 15 Mar 2014 11:35 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रंबा के समीप कैंटर की टक्कर से बाइक सवार चार छात्र सड़क पर गिर पडे़। पीछे से आ रहे एक थ्री व्हीलर से तीन छात्रों को कुचल दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


छात्रों की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र दसवीं की परीक्षा देकर बाइक से गांव की ओर लौट रहे थे। गांव समौरा निवासी चार छात्र बाइक पर से गांव संघोहा में परीक्षा देने के बाद गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही छात्र गांव रंबा के समीप पहुंचे तो एक कैंटर से बाइक की टक्कर हो गई। सभी छात्र उछल कर सड़क पर जा गिरे।

पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने चार छात्रों को कुचल दिया। थ्री व्हीलर से कुचला जाने से एक छात्र 15 वर्षीय राजेश पुत्र कर्ण सिंह की मौका पर मौत हो गई, जबकि अमित और रिषीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत भी नाजुक बनी है।
विज्ञापन


चौथे छात्र गुलशन को ट्रामा सेंटर में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ओवर राइडिंग बनी मौत की वजह
गांव रंबा निवासी चार छात्रों की दुर्घटना की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छात्रों के परिजन विलाप करने लगे। एक छात्र की मौत से गांव में मातम छा गया। दुर्घटना की वजह ओवर राइडिंग रही। चाराें छात्र एक ही बाइक से पर सवार होकर संघोहा से समोरा लौट रहे थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें