करनाल। मानसून के बीच आखिर मेरठ रोड से शहीद उधम सिंह चौक तक ग्रीन बेल्ट की सड़क स्मार्ट बनेगी। सोमवार को विधायक जगमोहन आनंद और महापौर रेणू बाला गुप्ता ने सेक्टर-9 स्थित पंजाबी धर्मशाला के समीप कार्यक्रम में कार्य का शुभारंभ किया। सड़क के निर्माण पर 7 करोड़ 92 लाख रुपये व्यय होंगे।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि ये कार्य दो माह पहले शुरू किया जाना था लेकिन मानसून सीजन के चलते इस कार्य को रोका गया। अब मानसून जाने वाला है, इसलिए कार्य की शुरुआत की गई है, ताकि मजबूत सड़क बनाई जा सके। जनता के विश्वास से तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है और ट्रिपल इंजन की सरकार इस समय प्रदेश में काम कर रही है।
मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि यह सड़क विभिन्न सेक्टरों के लिए लाइफलाइन का कार्य करती है। चार से पांच वार्डों को जोड़ती है। पार्षद परमजीत सिंह, भुपेंद्र नौताना, संकल्प भंडारी, सुजाता अरोड़ा, मुकेश अरोड़ा व नरेश पाल भी मौजूद रहे।