फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू का खतरा बढ़ा, वार्डों में फॉगिंग की शुरुआत तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। डेंगू के तीन नए मरीज सामने आने के साथ इनकी संख्या बढ़कर 15 तक पहुंच गई है।
बायोलॉजिस्ट पिंकी का कहना है कि विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में जन-जागरूकता गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की है। स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।
रविवार को दो और सोमवार को एक नया मरीज सामने आया है। इनमें एक करनाल और एक-एक सालवन और सांभली गांव से हैं।
इससे पहले छह केस करनाल शहर से, दो-दो बरसत और निसिंग से, जबकि एक-एक केस जुंडला, बडौता और तरावड़ी से रिपोर्ट किए गए हैं। अब तक जिले में सामने आए दो से तीन डेंगू केस यूपी और महाराष्ट्र से आए लोग भी शामिल हैं। डेंगू के मामले बढ़ने के बावजूद वार्डों में फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई है जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नगर निगम को फॉगिंग के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

1606 को दे चुके नोटिस : स्वास्थ्य विभाग से 150 टीमों ने ग्रामीण तो 15 लोगों की टीमों ने शहर में अब तक 807135 घरों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान 4150 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया।
विज्ञापन

पानी जमा रहने, कूलर साफ न करने और पुराने बर्तनों में पानी जमा रहने को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। विभाग ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए 1606 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद लोग साफ-सफाई को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें