फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निरीक्षण से विद्यालयों में परखी जाएगी विद्यार्थियों की सुरक्षा की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए किएगए इंतजामों की अब औचक निरीक्षण से हकीकत जांची जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से खंड से जिला स्तर तक अधिकारियों की टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें राजकीय स्कूलों के साथ निजी विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगी ।
विज्ञापन

टीमें सुरक्षा से जुड़े सभी प्रबंधों की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन की स्थिति, प्रवेश और निकास व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन व्यवस्थासमेत निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। अधिकारियों की टीम यह भी देखेगी कि स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विभागीय निर्देशों की पालना की या नहीं की गई। वहीं, भवन की स्थिति, शौचालय, चहारदीवारी, इत्यादि की जांच कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। अधिकारियों का निरीक्षण पूरी तरह औचक रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी निरीक्षण वाले स्कूल की जानकारी अपने पहुंचने से पहले किसी को नहीं देंगे।
शिक्षा विभाग की टीमों का विशेष फोकस अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर रहेगा। इन विद्यालयों में सुरक्षा समेत अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उनकी अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि संबंधित स्कूल प्रबंधन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जा सकें। इसके साथ स्कूलों में मिलने वाली कमियों की रिपोर्ट निदेशालय भी भेजी जाएगी। यदि किसी स्कूल में ज्यादा कमियां मिलती हैं तो अधिकारी कार्रवाई की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन

जिले के कई अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्राप्त सुविधाएं नहीं हैं। कई स्कूल तो बेहद तंग हालात में चल रहे हैं और इनमें विद्यार्थियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर जरूरी प्रबंध नहीं है। इस कारण जिले के ऐसे संस्थानों को स्थायी मान्यता नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें