फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान महापंचायत चार को, अमेरिका ट्रेड डील पर होगी चर्चा

Thu, 17 Sep 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदा​धिकारी। भाकियू
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने बुधवार को जिला कार्यालय धौड़ंग में चार अक्टूबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक की। उन्होंने बताया कि महापंचायत में किसानों की कर्जमाफी, अमेरिका ट्रेड डील, गन्ने का 600 रुपये रेट, बिजली बिल समेत किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

रतनमान ने बताया कि चार अक्टूबर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह यमुनानगर में हाईवे स्थित रेस्ट एरिया में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, उत्तरी हरियाणा प्रभारी महताब कादियान और प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान को महापंचायत के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। वे विभिन्न ब्लॉकों में जाकर कार्यकर्ताओं और किसानों को महापंचायत का निमंत्रण देंगे। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि महापंचायत में हजारों किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा और जिला उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज , नरेश मोहड़ी, रामधारी प्रधान कुरुक्षेत्र, सुभाष शर्मा, दिलबाग ताहरपुर, दलबीर कैल, निरंजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरपाल सुढल, जगतार रानीपुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें