फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की कीमत देखकर कूद पड़े किसान

Wed, 06 Nov 2013 11:56 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में बासमती धान इस बार कीमत के मामले में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर ऊंचा कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। बुधवार को कीमत में नई ऊंचाइयों को छूते हुए बासमती कैथल के पूंडरी में 5781 रुपये पर बिकी।
विज्ञापन


वहीं करनाल के इंद्री में 5802 रुपये प्रति क्विंटल बिकने की सूचनाएं हैं। लगातार चढ़ रहे भाव के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि बासमती ग्रुप में एक या दो दिन में प्रति क्विंटल 6000 रुपये के रिकॉर्ड कीमत को छू लेंगी। जिससे किसान मालामाल हो रहे हैं।

पिछले सीजन में करीब 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाले बासमती धान ने इस बार मंडी में पहुंचते ही धमका कर दिया। जो करीब 5000 रुपये प्रति क्विंटल पर बिका।
विज्ञापन


इसके बाद से बासमती की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। मंगलवार को बासमती की कीमत 5500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई थी, लेकिन बुधवार को करीब 300 रुपये का उछाल आया है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि विदेशों में बासमती चावल की लगातार बढ़ रही मांग है।

बुधवार को बासमती को पूंडरी अनाज मंडी में 5781 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं कैथल अनाज मंडी में भी यह 5600 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया। जबकि इसी ग्रुप की 1121 किस्म ने भी 4000 को क्रॉस करते हुए 4150 रुपये प्रति क्विंटल को छू लिया है।

मिल रहे हैं ऊंचे दाम
मार्केट कमेटी कैथल सचिव रविंद्र सैनी ने कहा कि बुधवार को बासमती 5600 रुपये प्रति क्विंटल रही। वहीं पूंडरी के मार्केट कमेटी सचिव का कहना है कि यहां बासमती की कीमतें 5781 रुपये प्रति क्विंटल रहीं। उधर तरावड़ी मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह का कहना है कि इंद्री में बासमती 5802 रुपये प्रति क्विंटल बिकने की सूचनाएं मिली हैं।

विदेशों से मिल रहे आर्डर
कैथल में प्रमुख निर्यातक विष्णु मित्तल ने कहा कि विदेशों में लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। कुछेक निर्यातकों के पिछले ऑर्डर ही पूरे नहीं हुए थे। अब नए ऑर्डर भी लिए जा रहे हैं, जिस कारण लगातार मांग बढ़ रही है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में बासमती ग्रुप की किस्में 6000 के स्तर को छू सकती है। 1121 में भी काफी उछाल आ सकता है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि किसानों को आय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें