फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की तानाशाही से हजारों परेशान

Tue, 05 Nov 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में दीपावली से दो दिन पहले ही कैथल के माल गोदाम के पास रास्ते को रेलवे के एक अधिकारी के आदेश पर बंद करने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा के नाम पर रेलवे अधिकारियों ने इस रास्ते को बंद कर दिया है, जबकि इसे खुला रखने के लिए स्वयं रेलवे ने वर्ष 2006 में आदेश दिए गए थे। दिन भर व्यापारियों ने इस मामले में रोष प्रकट किया। इसके बाद शाम को तहसीलदार के समझाने के बाद ही रेलवे अधिकारी दिन में रास्ता खोलने को राजी हुए, लेकिन रात को रास्ता अभी भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

दुकानदार पवन कुमार, श्रीराम, संजय बंसल, सोनू क्योड़क, डा. ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले चार दिनों से रेलवे के एक अधिकारी के आदेश पर माल गोदाम पर स्थित रेलवे का रास्ता बंद कर दिया गया।

ये कॉलोनी वासी हो रहे परेशान
पिछले चार दिन से मार्ग बंद होने के कारण जींद रोड, रामनगर, महादेव कॉलोनी, सरगोदा कॉलोनी, बिजली कॉलोनी, बलराज नगर, मॉडल टाउन, हाउसिंग बोर्ड, रजनी कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, जनता मार्कट, पुरानी अनाज मंडी, सब्जी मंडी, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, छोटी मंडी सहित कई अन्य कॉलोनियों में आने-जाने वाले लोगों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें इन मार्केट में खरीदारी एवं घरों तक जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पूरा दिन लगता है जाम
मार्ग बंद होने से नई सब्जी मंडी व पुरानी अनाज मंडी में पूरा दिन जाम लगा रहता है। उन्होंने बताया कि जाम से उनकी दुकानदारी खराब हो चुकी है। कई बार समस्या के विरोध में रेलवे अधिकारियों से मिले हैं, लेकिन उन्होंने मार्ग नहीं खोलने के लिए कह दिया है। उन्होंने कहा कि स्वयं रेलवे ने वर्ष 2006 में इस रास्ते को खुला रखने के लिए पत्र जारी किया था। बावजूद इसके अब इसे बंद किया जा रहा है, जबकि यह मार्ग करीब 100 साल से भी पुराना है। जो शहर की करीब दर्जनों कॉलोनियों व कई मार्गाें को जोड़ता है। वर्ष 2006 में इस मार्ग को रेवले ने बंद कर दिया था, जो करीब तीन महीने तक बंद रहा। इसके बाद लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग को खुलवा दिया था। दुकानदारों ने बताया कि यह रेलवे अधिकारियों की तानाशाही है, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मार्ग को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन इसके बावजूद मार्ग को अधिकारी नहीं खोल रहे हैं।

तहसीलदार के समझाने पर माने अधिकारी
व्यापारी सहित शहरवासियाें की गंभीर समस्या की जानकारी मिलने पर मंगलवार देर शाम तहसीलदार रोशन लाल रेलवे अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे अधिकारियों के पूर्व में जारी किए गए आदेशों के बावजूद रास्ता बंद किए जाने का कारण पूछा। जिस पर रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे बंद करने की बात कही। बाद में लोगों की परेशानी को देखते हुए तहसीलदार ने रास्ता खोलने का अनुरोध किया। जिस पर रेलवे अधिकारी केवल दिन में ही रास्ता खोलने पर राजी हुए।

रात को खुलेगा रास्ता
तहसीलदार रोशन लाल ने बताया कि रेलवे अधिकारी दिन में रास्ता खोलने पर राजी हो गए हैं। अब यह शाम 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद दिन में इसे जाने-जाने के लिए खोल दिया जाएगा, जनहित में अधिकारियों ने इस बात को मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें