फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रभातफेरी में गूंजे भगवान शिव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर ने भी टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। रामनगर और चौधरी काॅलोनी में शिव प्रभातफेरी मंच की ओर से वीरवार को प्रभातफेरी निकाली गई। पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अघी के निवास पर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। काॅलोनी वासियों ने पालकी में विराजमान भोलेनाथ के दर्शन किए।
प्रभातफेरी रामनगर में विजय कुमार जावा के निवास से शुरू हुई और चौधरी कॉलोनी में नरेश कुमार के निवास पर विश्राम लिया गया। पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव शंकर की कृपा अपरंपार है। कर्ण की नगरी धर्म की नगरी है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में यहां के लोग हमेशा अग्रणीय भूमिका अदा करते हैं। राजेश अघी ने कहा कि भोलेनाथ की आराधना में ही जीवन की सार्थकता है। मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि सच्चे हृदय से भोलेनाथ की पूजा करने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है, उसके पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभातफेरी में भाजपा के रामनगर मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा, रिषी नागपाल, रितेश, आशु, जितेंद्र, गोपाल, ओमप्रकाश भाटिया, नरेश चावला, प्रवीण नागपाल, सुनील मदान, राजेश कुमार, प्रवीण सचदेवा, सुरिंद्र पाल, धर्मेंद्र चावला, प्रमोद नागपाल व अनिल छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें