फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिवलिंग उठाने वाला पक्ष भी आया सामने, बोले-चोरी नहीं की, नदी में किया प्रवाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा के गांव नलीखुर्द में दादा खेड़ा की जमीन से चोरी हुए शिवलिंग के मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा है।
प्रसारित वीडियो में एक ग्रामीण कह रहा है कि उसने शिवलिंग चोरी नहीं किया बल्कि उसे उठाकर नहर में विधिपूर्वक प्रवाहित किया है। ग्रामीण ने वजह बताते हुए कहा कि रात को शिवलिंग की स्थापना की गई थी। रात को शिवलिंग की स्थापना क्यों की गई। रात को दीवार के ऊपर से कूद कर शिवलिंग को क्यों रखा गया। ये जगह दादा खेड़े की है। इस पर दादा खेड़ा ही बनेगा। ये जो कुछ भी हो रहा है ये गांव में पार्टी बाजी की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात को गांव से सवा सौ किलो का शिवलिंग चोरी हो गया था। इस शिवलिंग की रविवार सुबह ही स्थापना की गई थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीण बालकिशन ने बताया कि वे इस शिवलिंग को राजस्थान के जयपुर से लेकर आए थे।
विज्ञापन

वहीं मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। थाना कुंजपुरा प्रभारी राजकुमार ने बताया कि चोरी की वारदात को पता चलते ही मौके का मुआयना किया गया। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें