फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर थ्रेसर और बाइक की भिडंत में सात बहनों के इकलौते भाई की मौत

Tue, 17 Mar 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। खोराखेड़ी गांव के पास रविवार देर रात को ट्रैक्टर थ्रेसर और बाइक की आमने-सामने की भिडंत में सात बहनों के इकलौते भाई बाइक सवार मूनक निवासी राजू उर्फ राजकुमार की माैत हो गई। हादसे में बाइक चालक उनका साथी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है।
घरौंडा थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शीशपाल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। रविवार रात को अपनी बहन की सुसराल से वापस लाैट रहे थे। उनकी पत्नी नौ माह की गर्भवती है। शीशपाल ने बताया कि उनका बेटा राजू उर्फ राजकुमार अपनी बहन रजनी की ससुराल मंगल गढ़ी गया था। वहां से बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त पंकज के साथ शेखपुरा गांव के रास्ते होते हुए खोराखेड़ी से मूनक की ओर आ रहे थे। रात को करीब 10 बजे जब उनकी बाइक खोराखेड़ी गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-थ्रेसर से भिड़ गई।
विज्ञापन

हादसे में राजू और पंकज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए करनाल के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

-

दो-चार दिन में होनी है डिलीवरी, खुशियों से पहले पसरा मातम

हादसे के दाैरान बाइक मूनक निवासी पंकज चला रहा था, जबकि राजू पीछे बैठा हुआ था। शीशपाल ने बताया कि राजू की पत्नी करीब नौ माह की गर्भवती है और कुछ ही दिनों में डिलीवरी होने वाली है। परिवार को उम्मीद थी कि घर में खुशियां आने वाली हैं लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को दुख में डाल दिया। खुशियों की जगह घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


-

फाग की शाम को भी गई थी सात बहनों के भाई की जान

फाग की शाम को जबाला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सात बहनों के इकलौते भाई असंध के वार्ड-8 स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले 24 वर्षीय सागर की दर्दनाक मौत हो गई थी। सात बेटियों के बाद बेटे की चाहत को पूरा करने के लिए बिजली निगम में लाइनमैन रहे मामू राम ने अपने सगे भाई के बेटे को गोद लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें