फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगदू देवी मंदिर में हुआ नव निर्माणाधीन मंच का उद्घाटन

विज्ञापन
107...डीएवी पीजी कालेज में  एनसीसी कैडेट्स को जानकारी देते प्राचार्य डा. आरपी सैनी। संस्थान
विज्ञापन
निगदू। भगवान श्रीराम की विग्रह प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं नव निर्माणाधीन मंच के उद्घाटन को लेकर शुक्रवार को देवी मंदिर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते अपनी प्रस्तुति पेश की। श्री रामलीला आदर्श सेवा समिति निगदू की ओर से आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी ने हलका विधायक को पत्र सौंपते हुए हॉल और राम मंदिर भवन बनाने की मांग की। जिसे विधायक ने स्वीकार किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

नीलोखेडी विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज भगवान श्री राम चंद्र के विराजना वर्षगांठ हम सभी करोड़ों भारतवासियों की आस्था का विषय है। आज एक वर्ष पूर्व पूरी दुनिया ने इस गौरव को महसूस किया था। हम सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए अपने जीवन व कर्तव्यों का वाहन करना चाहिए।
इस मौके पर गौ सेवा में समर्पित महंत स्वामी कृष्णानंद पुरी, निगदू सरपंच जितेंद्र अरोड़ा, भाजपा निगदू मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजपाल चौधरी, जितेंद्र डोडा, दिनेश शर्मा, देवी मंदिर कमेटी के सदस्य व श्री रामलीला आदर्श सेवा समिति निगदू के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें