फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार गिरवी रखने पर मिले दो लाख रुपये लेकर भागा दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली निवासी एक युवक पर उसके दोस्त की कार गिरवी रखवाकर मिले दो लाख रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कार गिरवी रखने के बाद मिली राशि लेकर तीनों करनाल पहुंचे थे, यहां झिलमिल ढाबा पर सभी ने खाना खाया और कार में बैठकर शराब पी। इस दौरान एक दोस्त कार में रखे पैसे लेकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहतक निवासी अभिषेक ने बताया कि जिरकपुर पंजाब में उनकी श्री श्याम ट्रेडिंग लोहा कंपनी है। करीब 15 दिन पहले वे दिल्ली निवासी सुधीर और सन्नी से मिले थे। सन्नी ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने मना कर दिया और सन्नी से कुछ पैसे उधार मांगे। इसके बाद सन्नी ने कहा कि वे उनकी गाड़ी को गिरवी रखवा को पैसे दिलवा सकता है। इसके बाद सुधीर और सन्नी ने उनकी गाड़ी दिल्ली निवासी पवन के पास 2.20 लाख रुपये में गिरवी रखवा दी।
इस दौरान 20 दिन में रकम लौटाने को लेकर सुधीर ने गारंटी ली थी। उन्होंने दो लाख रुपये पिठ्ठू बैग में रखे। बैग को पिछली सीट पर सन्नी के पास रखा हुआ था। इसके बाद तीनों सुधीर की कार में बैठकर करनाल आ गए और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित झिलमिल ढाबे पर रुके। यहां पर सन्नी ने अपने दोस्त एकता कॉलोनी करनाल निवासी जगजीत सिंह को बुला लिया। ढाबा पर चारों ने जगजीत सिंह की कार में बैठकर शराब पी। इसके बाद सभी ने ढाबा पर खाना खाया। कुछ देर बार सन्नी ने सुधीर से उसकी कार की चाबी मांगी और सिगरेट पीने के लिए चला गया। इसके पांच मिनट बाद सन्नी बैग से दो लाख रुपये निकालकर भाग गया। उन्होंने बताया कि ढाबा पर सन्नी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें