संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया रविवार को करनाल पहुंचीं। उन्होंने भिवानी में अध्यापिका की हत्या के मामले में कहा कि भिवानी में जो घटना घटी है, यह शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि पुलिस के मुताबिक जो जानकारी मिली है, वहां के चौकीदार और प्रिंसिपल को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है, लेकिन जो असली गुनहगार हैं जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है वह कब पकड़े जाएंगे।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने पत्र लिखा है और सख्ती से इस मामले की जांच की मांग की है। रेनू भाटिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा जब बेटियों के साथ इस तरह की घटना हो जाती है, तो ट्रोलिंग खेलना बंद करें और एक दूसरे की निंदा करनी भी बंद करें। बेटियों के साथ सब एकजुट होकर खड़े रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल ही कुछ अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए थे और महिला आयोग भिवानी एसपी के संपर्क में है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।