करनाल। सेक्टर 36 स्थित आनंद वाटिका सोसाइटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शनिवार रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कान्हा जी का पंचामृत स्नान करवा आरती की गई और सभी को बधाई देकर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां मन मोह रही थी। इस अवसर पर वतन सिंह तंवर, अमित ग्रोवर, विशाल कम्बोज, नरेन्द्र सेठी, अमरजीत कादयान और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। संवाद
संवाद