फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर निगम वार्ड 1 से 6 तक पाइपलाइन नालों और मैनहोल की कराएगा सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने वार्ड 1 से 6 तक सीवरेज पाइपलाइन, मैनहोल, गली चैंबर और नालों की सफाई कराएगा। इसके लिए करीब 1.42 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण का कहना है कि पहले निगम ने वार्ड 11 से 13 के इलाके को शामिल किया था। सभी में करीब 74 लाख रुपये के काम का अनुमानित बजट था।
विज्ञापन

अब दायरा बढ़ाकर छह वार्डों के नाले, नालियों और सीवरेज नेटवर्क की सफाई के काम को भी शामिल किया गया है। सभी काम लेबर कोऑपरेटिव सोसायटी से करवाए जाएंगे। वार्ड नंबर 1 में करीब 11.19 लाख रुपये से आरसीसी पाइपलाइन और नालों की सफाई होगी। वार्ड नंबर 2 में करीब 18.18 लाख रुपये से पुरानी पाइपलाइन, मैनहोल व गली चैंबर की सफाई होगी। वार्ड नंबर 3 में करीब 34.49 लाख रुपये से आरसीसी पाइपलाइन, रोड गली चैंबर और मैनहोल की सफाई होगी। वार्ड नंबर 4 में करीब 29.80 लाख से कॉलोनियों में पाइपलाइन व मैनहोल सफाई होगी। वार्ड नंबर 5 में 21.57 लाख रुपये से सफाई कार्य होंगे। वार्ड नंबर 6 में 17.95 लाख रुपये से नालों व स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें