फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लूटपाट के इरादे से दंपती के घर में घुसे थे बदमाश

Thu, 02 Mar 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। मंडी मनी राम के पीछे जैन स्थानक के पास एक दंपती के साथ मारपीट करने व गोली मारने की धमकी के बाद दंपती के छत से कूदने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि चार लोग लूटपाट के इरादे से व्यापारी के घर में घुसे थे। व्यापारी से 25 हजार रुपये लूट कर ले गए। चारों आरोपियों को पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
13 फरवरी तड़के चार नकाबपोश बदमाश विनोद जैन के घर में दीवार फांदकर घुस गए थे। उन्होंने विनोद जैन व उनकी पत्नी के साथ मारपीट और गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद दंपती छत से कूद गया था। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने चार युवकों को मधुबन क्षेत्र से लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया था। घरौंडा पुलिस चारों आरोपियों को एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई थी। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने लूटपाट की घटना कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सीआईए ने मधुबन क्षेत्र में लूट की योजना बनाते चार युवकों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को एक दिन के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया था। जिसमें व्यापारी विनोद जैन के घर में चारों आरोपी लूट की इरादे से घुसे थे और 25 हजार रुपये भी लूट ले गए थे। चारों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें