फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 31.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा... अब और बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गर्मी लगातार बढ़ रही है। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को 0.4 अंक तक पारा और चढ़ा। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस होने से सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। लगातार दूसरे दिन बढ़े इस पारे ने 13 वर्षों का रिकार्ड दोहराया है। अब से पहले 24 मार्च 2013 को 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

इधर, मौसम विभाग ने एक सप्ताह में मौसम के तेवर और गर्म होने की संभावना जताई है। तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों ने दिनभर काफी गर्मी महसूस की। दिन में बारबार प्यास भी लगती रही। बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। इधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए हल्की से मध्यम धूप के साथ ठंड भी आवश्यक होती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है और आगामी दिनों में भी बढ़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें