फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- टूटा 12 वर्षों का रिकार्ड, एक सप्ताह में तेवर और गर्म होने की संभावना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। होली के बाद मौसम और गर्म होने लगा है। वीरवार को अधिकतम तापमान बुधवार से करीब दो अंक बढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 डिग्री सेल्सियस पार करने से वीरवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। अचानक बढ़े इस पारे ने 12 वर्षों का रिकार्ड भी तोड़ा है। अब से पहले 18 मार्च 2024 को 31.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था।
इधर, मौसम विभाग ने एक सप्ताह में मौसम के तेवर और गर्म होने की संभावना जताई है। तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वीरवार को न्यूनतम तापमान भी 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को 29 डिग्री सेल्सिसय अधिकतम और 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान आका गया था। वीरवार को लोगों ने दिनभर काफी गर्मी महसूस की। दिन में बारबार प्यास भी लगती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं का दाना कमजोर होने का डर
इधर, बढ़ती गर्मी ने गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को तेज धूप में दाना कमजोर होने का डर सता रहा है। इससे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, फसल के लिए सामान्य तापमान की जरूरत है। तापमान पिछले दिन से लगातार बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए हल्की से मध्यम धूप के साथ ठंड भी आवश्यक होती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है और आगामी दिनों में भी बढ़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें