फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कथा में सुनाया सुदामा जी का जीवन चरित्र

Fri, 15 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री रघुनाथ मंदिर सभा (ट्रस्ट) की ओर से वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा उत्सव में देवी राधे प्रिया ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा जी का पावन चरित्र श्रवण कराया गया। अगर जीवन में प्रेम और भक्ति है तो भगवान अमीरी और गरीबी नहीं देखते उसे अपने ह्रदय से लगा लेते हैं।
विज्ञापन

देवी राधे प्रिया ने बताया कि सुदामा जी कृष्ण के बचपन के सखा हैं गरीब हैं, लेकिन दरिद्रता नहीं है जितेंद्रिय हैं। चार मुट्ठी चावल लेकर द्वारकाधीश से मिलने गए भगवान ने एक मुट्ठी चावल खाया और सुदामा जी को कुबेर का खजाना दे दिया। इतने दयालु हैं भगवान। उन्होंने बताया कि आज विराम कथा में राजा नृग का चरित्र भक्तों ने श्रवण किया और परीक्षित राजा ने गुरुदेव शुकदेव से सात दिन कथा सुनी, फिर तक्षक नाग ने काटा और शरीर छूट गया लेकिन आत्मा परमात्मा में विलीन हो गईं। कथा में मुख्य यजमान प्रधान बलदेव खेतरपाल, पार्षद ईश गुलाटी, परवीन गुप्ता, सत्यपाल खेतरपाल रहे। कथा विराम के बाद कथा वाचक देवी राधे प्रिया को मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक विनोद खेतरपाल, सचिव वनीत भाटिया, प्रबंधक दिनेश छाबड़ा, केशो लाल अरोड़ा, अमित आहूजा, रमेश मिढ़ा, ऋषिपाल आर्या और राजिंद्र पप्पी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें