फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैथल-करनाल हाईवे पर 40 मिनट तक लगा जाम

विज्ञापन
कैथल-करनाल हाईवे पर 40 मिनट तक लगा जाम - फोटो : कैथल-करनाल हाईवे पर 40 मिनट तक लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। त्योहारों के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कैथल-करनाल हाईवे पर बुधवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हाईवे पर नहर पुल और चिड़ाव मोड़ के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करनाल से कैथल की ओर से जाने वाले वाहनों की चिड़ाव मोड़ तक ढाई किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
हालांकि चिड़ाव मोड़ पर जाम की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवान माैके पर पहुंचे। उन्होंने कराब 40 मिनट के बाद यातायात सुचारु कराया। वहीं करनाल की ओर आने वाले वाहनों की कतार चिड़ाव मोड़ से डबरी गांव तक पहुंच गई। दोनों ओर सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। राहगीरों और वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर एक तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई। सड़क पर वाहन के खड़े होने के कारण यातायात का रास्ता बाधित हो गया। पहले से ही वाहनों के अधिक दबाव के चलते सड़क पर आवाजाही धीमी थी। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने से वाहनों की कतारें और लंबी हो गईं। दोनों ओर से निकलने की कोशिश कर रहे वाहन चालकों के कारण जाम की स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें