फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध को जिला बनाने का विधानसभा में उठा मुद्दा, अब फिर से जागी उम्मीदें

Sun, 19 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। असंध हलके की जनता पिछले कई सालों से असंध को जिला बनाने की मांग कर रही है। विधानसभा में भी विधायक असंध को जिला बनाने की मांग उठा चुके हैं। इस बार जनता को विधायक और मुख्यमंत्री से असंध को जिला घोषित करवाने की उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें हर काम के लिए करनाल या कैथल के चक्कर काटने पड़ते हैं। असंध जिला बना तो तकरीबन हर सुविधा उन्हें उनके जिले में ही मिल सकेगी।
- राजबीर अरड़ाना ने कहा की सरकार पिछले कई वर्षों से असंध को जिला बनाने की मांग को दरकिनार कर रही है। सरकार को बिना देरी किए असंध को जिला घोषित करना चाहिए ताकि यहां की जनता को मुख्यालय से जुड़े कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि असंध के जिला बनने से लोगों का समय और टोल दोनों की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


- समाजसेवी विजय गर्ग ने कहा की हलका विधायक योगेंद्र राणा हलके को जिला बनवाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है और विधानसभा में भी आवाज उठा रहें हैं। इस बार पूरी तरह से आश्वस्त है कि विधायक योगेंद्र के प्रयासों व मुख्यमंत्री नायब सैनी के आशीर्वाद से जल्द ही हलके को जिला का दर्जा मिल जाएगा।

- दीपक सचदेवा ने कहा की हमें भरोसा है की विधायक योगेंद्र राणा के प्रयासों से जल्द ही असंध जिला बनेगा क्योंकि वे विधानसभा में असंध को जिला बनाने की मांग उठा रहे हैं। दीपक ने कहा की जिला बनने से शहर में विकास होगा और रोजगार अवसर बढ़ेंगे।
- किसान बचितर सिंह ने कहा कि सरकार असंध को जिला बनाने में देरी कर रही है। जिला बनने से कृषि की सुविधाएं बढ़ेंगी। किसानों को खेती बाड़ी व नई फसलों की जानकारी के लिए करनाल में जाना पड़ता है। जिला बनने से सारी सुविधाएं हलके में मिलेंगी। समय और टोल की बचत होगी।
- संदीप रोहिला ने कहा की असंध को जिला के दर्जे की बहुत ही जरूरत है। जिला बनने से हलके में मेडिकल सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी और मरीजों को इलाज व मेडिकल सुविधा समय पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

- मनप्रीत सिंह ने कहा की शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। इसके लिए असंध को जिला बनाना बहुत ही जरूरी है। जिला बनने से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर खुलेंगे, जिसका सीधा फायदा हलके के उन बच्चों को होगा, जो शिक्षा के लिए दूर शहरों में जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें