फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धनतेरस के अवसर पर झाड़ू खरीदने की मान्यता

Sat, 26 Oct 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दीपावली के त्योहारों की शृंखला धनतेरस से शुरू होती है और इसका समापन भैया दूज पर होता है। धनतेरस पर सोने, चांदी और बर्तन के साथ झाड़ू खरीदने का अपना विशेष महत्व बताया गया है। इसके पीछे भी एक किवदंती है, माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से व्यक्ति पुराने कर्जो से मुक्त हो जाता है। घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस बार बड़े पैमाने पर शहर में खजूर से बनी झाड़ू तैयार की जा रही है।

श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित षष्टी बल्लभ के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी घर छोड़कर नहीं जाती हैं। वहीं ये भी मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से पुराने कर्जों से छुटकारा मिलता है। धनतेरस के दिन जो भी वस्तु खरीदी जाती है, उसमें 13 गुना बढ़ोतरी हो जाती है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। झाड़ू घर में आई दरिद्रता को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के पांच परिवार झाड़ू बनाने में जुटे

धनतेरस और दीपावली से पूर्व कैथल रोड पर सड़क के किनारे राजस्थान के गांव बीलवाड़ा से आए पांच परिवार दिन रात राजस्थान के खजूर के पेड़ की सुंदर झाडू बना रहे हैं, जो लोगों के आकृर्षण का केंद्र है। कारीगर नारायण बताते हैं कि राजस्थान से खजूर के पत्तों को लाकर धूप में सुखाया जाता है उसके बाद पत्तियों को जोड़कर रस्सी की सहायता से झाडू बनाकर नुकीली कीलों पर ठुकाई कर सुंदर झाडू का रूप दिया जाता है। त्योहार को देखते हुए 100 रुपए की तीन झाडू, 100 रुपए की दो झाडू और 60 रुपए की एक झाडू दी जा रही है ताकि हमारा त्योहार में अच्छे से मन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें