फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के अंत तक गर्मी बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस महीने के अंतिम दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। पिछले तीन दिन में भी अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मौसम सेवा इकाई का अनुमान है कि 25 अप्रैल को बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उसके बाद तापमान में वृद्धि होती रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डीएस बुंदेला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 व न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 59 व दोपहर को 14 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 7.1 एमएम रहा। हवा की औसत गति 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31.0 व न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें