करनाल। कर्ण स्टेडियम में बुधवार को होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता मैदान गीला होने के नहीं हो पाई। पूरे प्रदेश से आठ टीमें फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंची थीं, लेकिन मैदान गीला होने के कारण एक भी मैच नहीं हो पाया।
कोच रमन सिंह ने बताया कि डॉ. बीरू माल को श्रद्धांजलि देने के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण कर्ण स्टेडियम का फुटबॉल मैदान सुख नहीं पाया। जिस कारण बुधवार को कोई मुकाबला नहीं हो सका। इसलिए जब तक मैदान नहीं सुख जाता तब तक कोई मुकाबला नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर से 6 सितंबर तक कराई जा प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 सितंबर सुबह 9 बजे किया जाएगा। जिसमें तीन मैच खेले जाएंगे। प्रथम मैच करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच पानीपत और यमुनानगर के बीच होगा। तीसरा मैच अंबाला और कैथल के बीच और चौथा मैच जींद व सोनीपत के बीच खेला जाएगा।