फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुंडरक का मैदान खराब, 7 किमी दूर अभ्यास करने जाते हैं खिलाड़ी

Thu, 09 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुंडरक का मैदान खराब, 7 किमी दूर अभ्यास करने जाते हैं खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुंडरक गांव के खेल मैदान की हालात खराब है। वर्ष 2023 में मनरेगा के तहत 6 लाख 88 हजार 174 रुपये से तैयार खेल परिसर में बने भवन की खिड़की, दरवाजे व रोशनदान टूटे हैं। खेल उपकरण भी टूट गए हैं। मैदान व ट्रैक ऊबड़-खाबड़ है। पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। शौचालयों में गंदगी है। पिछले तीन सालों से इस खेल परिसर की ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं है।
देखरेख के लिए एक सुरक्षाकर्मी तो है, लेकिन खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए कोई कोच नहीं है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए गांव से सात किलोमीटर दूर कर्ण स्टेडियम में आना पड़ता है। महिला खिलाड़ियों को इतनी दूर आने में काफी दिक्कत होती है। परिसर में खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय चालू हालत में नहीं हैं। देखरेख के अभाव में मैदान बदहाल होता जा रहा है। भवन का पेंट खराब हो चुका है। खेल मैदान में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में भी बारिश का पानी जमा है। पानी से अब बदबू आने लगी है। खिलाड़ियों का कहना है कि अप्रैल में खेल मंत्री ने जिले सभी खेल परिसरों में सुधार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

कोच की हो नियुक्ति



गांव के खिलाड़ियों का कहना है कि खेल परिसर के भवन में पंचायत की ओर से जिम का सामान तो रखवाया गया है, लेकिन अभ्यास करवाने के लिए कोई प्रशिक्षक नहीं है। खिलाड़ी मनमर्जी वजन उठाकर अपने शरीर को खराब कर रहे हैं। यहां पर नियमित कोच की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन





-जिले के राजीव गांधी खेल परिसरों के कायाकल्प का कार्य मुख्यालय की ओर से पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जाना है। असंध खंड के जयसिंहपुरा गांव में राजीव गांधी खेल परिसर का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य की स्वीकृति पहले मिल गई थी, अब ओर खेल परिसरों के कायाकल्प की स्वीकृति मिलते ही यहां भी कार्य शुरु करवा दिया जाएगा। -राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें