फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अपने चांद के दीदार में अपराध की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। करवाचौथ पर अपने चांद के दीदार के बीच में अपराध की दीवार खड़ी है। जिला जेल में 48 महिलाएं बंद हैं। इनमें से कई करवाचौथ का व्रत रखेंगी। पति के दीदार के बिना ही व्रत खोलना पड़ेगा। जिला जेल प्रबंधन की ओर से भी करवाचौथ पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। जेल में 2002 पुरुष बंदी हैं।
महिलाओं के लिए सरगी और शृंगार की व्यवस्था नहीं है। पति से मुलाकात के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। केवल फोन पर ही बात की जा सकती है। जेल प्रबंधन का कहना है कि करनाल जेल में केवल रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था की जाती है। इस दौरान बहनें आकर यहां भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। करवाचौथ पर इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं होती। न ही किसी महिला बंदी की ओर से इस संदर्भ में अपील की गई है। निर्धारित समयावधि में ही दिन में मुलाकात होती है। इसके अलावा फोन पर बात करने की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





10 से ज्यादा महिलाएं पति से विवाद में बंद

जिला जेल में 10 से ज्यादा महिलाएं ऐसी भी बंद हैं, जिनका पति के साथ विवाद हुआ था। किसी ने पति या ससुराल पक्ष में किसी की हत्या की हुई है तो कोई अन्य अपराध में बंद है। ऐसे में इन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत ज्यादा महत्व नहीं रखता। अन्य महिला बंदी अंदर रहकर जेल नियमों का पालन करते हुए ही व्रत कर सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें