फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धरती सुनहरी, अंबर नीला, हर मौसम रंगीला… ऐसा देश है मेरा

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम रही राजकीय स्कूल की टीम को सम्मानित करते 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धरती सुनहरी, अंबर नीला, हर मौसम रंगीला… ऐसा देश है मेरा.. और ओ देश मेरे… जैसे गीतों पर विद्यार्थी और शहर के लोग झूमे। मौका था गणतंत्र दिवस समारोह का। जिला स्तर लेकर उपमंडल और संस्थान स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा।
नई पुलिस लाइन में हुए जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने और उपमंडल स्तर पर स्थानीय विधायकों ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी रेशमा कल्याण भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने समारोह में सामूहिक मास पीटी शो के बच्चों को भी सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत संगीतमय सूर्य नमस्कार, आर्य कुलम गुरुकुल नीलोखेड़ी के बच्चों ने मलखंभ की प्रस्तुति से हुई। परेड का नेतृत्व एचपीएस अधिकारी प्रोबेशनरी डीएसपी राखी विश्वकर्मा ने किया। विभिन्न विभागों की ओर से 16 झांकी निकाली गई। शुगर मिल की झांकी प्रथम, नगर निगम की झांकी द्वितीय व शिक्षा विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल रेंज माटा रवि किरण, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया, अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार मेहता, एसडीएम प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम रही राजकीय स्कूल की टीम को सम्मानित करते 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें