फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब धार्मिक सर्किट का सपना करना है साकार

Sun, 16 Feb 2014 01:17 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे पुरानी दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक-जींद-नरवाना-कैथल-कुरुक्षेत्र ट्रेन लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे सांसद जिंदल का यहां के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद जिंदल ने कहा कि यह ट्रेन कुरुक्षेत्र के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। यह ट्रेन कपिल मुनि की धरती कलायत से होते हुए वाया कैथल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंची। यहां से यह सोमवार की सुबह 4:30 बजे यहां से चलेगी और कैथल, कलायत, नरवाना, जींद, रोहतक होते हुए पुरानी दिल्ली का रास्ता तय करेगी।

यह ट्रेन रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी और संसदीय क्षेत्र के विकास का वाहक बनेगी। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र तक एक नई ट्रेन लेकर आए हैं। इसी तरह आने वाले समय में धार्मिक सर्किट का सपना भी साकार होगा। इसके माध्यम से पटियाला- पिहोवा- कुरुक्षेत्र- लाडवा- यमुनानगर को हरिद्वार और देवभूमि उत्तराखंड से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र स्टेशन पर सांसद जिंदल ने कहा कि पांच करोड़ की लागत से तैयार यह ट्रेन बेहद आरामदेह है। इसमें जनसुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। इसे लाने में उन्हें आठ साल लग गए। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही क्षेत्र के विकास की जंग लड़ रहे हैं। सुंदरपुर फ्लाईओवर, नलवी फ्लाईओवर समेत अनेक मामलों में उन्हें सफलता मिली है।

इस अवसर पर ट्रेन व अपने सांसद का स्वागत करने वालों में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, यशपाल नारंग एमसी, करण सिंह राणा, कर्मवीर घराड़सी, टेकचंद बारना, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विवेक भारद्वाज डब्बू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता नेहरा, निशि गुप्ता, विमला सरोहा, दर्शना नांदल, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग, शमशेर कश्यप, मुकेश सरपंच, विनय सैनी, राजू, अंकित गर्ग, मोहित शर्मा, वेदपाल, नवीन बंसल, नरेश गर्ग व सुभाष प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें