संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में वर्ष 2019 के बाद से नए खेल उपकरण नहीं आए हैं। अब जिला खेल विभाग की ओर से सभी कोच से लिखित में उपकरणों की सूची मांगी है।
स्टेडियम में फुटबॉल मैदान में लगी वाॅटर गन करीब एक साल से बंद पड़ी है। गोल पोस्ट पर लगा नेट फट चुका है। फुटबॉल के कोच ने जिला खेल अधिकारी को लिखित में इस बारे में अवगत करा दिया है। और फुटबॉल की भी मांग की गई है। एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को बाधा दौड़ का अभ्यास करने के लिए नए हडल की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी। इस समय जो हडल मौजूद है, उनमें जंग लग चुकी है। उनको खड़ा रखने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है।ताइक्वांडो के अभ्यास के लिए खिलाड़ियों के लिए नए मैट के लिए भी कोच ने लिखित में दे दिया है।
-
जिला खेल विभाग की ओर से हर एक कोच से उनके खेल उपकरण व जो चीज मैदान में ठीक करवानी है। उसके लिए एक लिस्ट मंगवा कर और एस्टीमेट बना कर पंचकूला विभाग को भेज दिया गया है। अब पंचकूला विभाग की ओर से बजट मिलने का इंतजार है, जैसे ही बजट मिलेगा, खेल उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। -राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी